पप्पू यादव के बयान पर बीजेपी महिला विधायकों में उबाल, बोलीं-मांगनी होगी सार्वजनिक रुप से माफी
Patna : पप्पू यादव के 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बेड से शुरू होता है वाले बयान को लेकर बीजेपी की महिला विधायकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। विधायको ने उनकी मानसिकता पर सवाल उठाया है...
Patna : पूर्णिया सांसद के बयान पर बवाल मच हुआ है। उनके बयान को लेकर जहां महिला आयोग द्वारा नोटिस जारी किया गया है वहीं अब बीजेपी की महिला नेत्रियों ने उनपर हमला बोलीं है। बीजेपी विधायक व बिहार सरकार की पूर्व मंत्री श्रेयषी सिंह ने सांसद पप्पू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत के उन महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियांका वाड्रा और तेजस्वी यादव क्या ऐसे लोगों को संरक्षण देते हैं। बीजेपी के हरेक कार्यकर्ता उनको मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव का बयान कौरवों की तरह दुष्ट सोच दर्शाती है। अगर विपक्ष के नेताओं की घर की बेटी आगे बढ़ती हैं तो उनके लिए भी यह सोच हो सकती है। श्रेषी सिंह ने कहा कि पप्पू यादव की सोच दर्शाती है कि कितना घटिया है। उनकों यही परवरिश मिली है। उनकी पत्नी इसी माहौल में रहती हैं।
बीजेपी विधायक संगीता कुमारी
भाजपा विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि वैसे व्यक्ति जो खुद राजनीति में हैं। उनके घर की महिलाएं भी राजनीति कर कर रही है। देश में नारी की पूजा की जाती है। पप्पू यादव की तरफ से जो बात कही गई है तो राहुल गांधी सहित विपक्ष के नेता से कहना चाहती हूं कि आप लोगों को माफी मांगनी चाहिए। सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी, नहीं तो महिलाएं जानती हैं कैसे अपने सम्मान की रक्षा करना है।
बीजेपी MLC अनामिका पटेल
एमएलए अनामिका पटेल ने कहा कि हम महिलाएं उन वंशज से आते हैं, देश को पता है। क्या कहे रंजिता बहन के लिए जो ऐसे व्यक्ति से वो भी लज्जित होंगी। मैं रंजिता जी को कुछ नहीं कहूंगी। लेकिन हमे पता है कैसे सबक सीखने हैं। पप्पू यादव मनुष्यता से पशुता की ओर बढ़ रहे हैं। अगर सीमा से ज्यादा हो गया है तो सजा तय है।
मैथिली ठाकुर विधायक बीजेपी
विधायक मैथिली ठाकुर ने निशाना साधते हुए कहा कि मैं राजनीति की शुरुआत थोड़ी दिन पहले ही की हूं। लेकिन इतना बता सकती हूं कि कितने संघर्ष कर के आई हूं। उस व्यक्ति की मानसिकता ठीक नहीं है। उन लोगों को क्या कहे जिनकी सोच ही इतनी खराब है। पप्पू यादव को सामने आकर माफी मांगनी चाहिए। तेजस्वी यादव, राहुल गांधी सहित सभी लोग माफी मांगे। ऐसे बख्शा नहीं जाएगा।
बता दें पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बीते 20 अप्रैल को महिला आरक्षण पर विवादित बयान दिया था। पप्पू यादव ने कहा था कि 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बेड से शुरू होता है।
वंदना की रिपोर्ट