Nitish Kumar को मिला आलीशान बंगला,दिल्ली में सियासी पावर शिफ्ट, Z+ सुरक्षा के साथ बदला समीकरण,क्या बन रही नई सियासी पटकथा...
Nitish Kumar: बिहार की सियासत के कद्दावर चेहरे नीतीश कुमार अब दिल्ली के सियासी केंद्र में नई मौजूदगी के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
Nitish Kumar: बिहार की सियासत के कद्दावर चेहरे नीतीश कुमार अब दिल्ली के सियासी केंद्र में नई मौजूदगी के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्हें राजधानी के वीवीआईपी इलाके 9 सुनहरी बाग में टाइप-8 कैटेगरी का आलीशान सरकारी बंगला अलॉट किया गया है। इस नई तैनाती को महज आवासीय बदलाव नहीं, बल्कि सियासी इशारों और आने वाले समीकरणों की दस्तक के तौर पर देखा जा रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि इस नए पते पर उनके पड़ोसी नीतीन नबीन बन गए हैं, जो सत्ताधारी खेमे में अहम कड़ी माने जाते हैं। ऐसे में सियासी गलियारों में यह सवाल जोर पकड़ रहा है कि क्या यह नजदीकियां महज इत्तेफाक हैं या फिर किसी बड़े सियासी गठबंधन की आहट?
केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की Z+ कैटेगरी की सख्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है, जो इस बात का सबूत है कि उनकी सियासी अहमियत अभी भी बरकरार है। यह कदम उनके बढ़ते कद और संभावित सियासी रोल को और मजबूती देता नजर आता है।
दिल्ली के इस हाई-प्रोफाइल इलाके में पहले से ही अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज सियासी चेहरे मौजूद हैं। ऐसे में नीतीश कुमार की एंट्री को सियासी ताकत के नए संतुलन के तौर पर देखा जा रहा है।
वहीं पटना में भी उनका नया ठिकाना 7 सर्कुलर रोड बन गया है, जो 10 सर्कुलर रोड के करीब है जहां लालू प्रसाद यादव कुनबा रहता है। यह नजदीकी भी सियासी मायने रखती है और राज्य की सियासत में नए समीकरणों की तरफ इशारा करती है।आने वाले दिनों में जेडीयू विधायक दल की बैठक भी इसी नए आवास पर होने जा रही है, जिसमें नेतृत्व को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह बंगला बदलाव दरअसल सियासी बिसात पर बड़ी चाल का हिस्सा है जहां हर कदम भविष्य की सियासत की नई कहानी लिख सकता है।