आज से टैक्स सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव,टैक्सपेयर्स को मिली बड़ी राहत, ITR-3 और ITR-4 भरने की आखिरी तारीख में हुआ बदलाव

New Tax Rules: 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स कानून लागू होते ही दशकों पुराना जटिल निज़ाम इतिहास बन गया।

New Tax Rules from April 1 Relief for Taxpayers ITR Deadline
आज से टैक्स सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव- फोटो : social Media

New Tax Rules:  1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स कानून लागू होते ही दशकों पुराना जटिल निज़ाम इतिहास बन गया। सरकार ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसे वह सरलीकरण और पारदर्शिता का पैग़ाम बता रही है, मगर इसके पीछे सियासी और आर्थिक मायने भी गहरे हैं।

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब फाइनेंशियल ईयर और असेसमेंट ईयर जैसी उलझी हुई परिभाषाओं को खत्म कर दिया गया है। उनकी जगह अब सिर्फ एक टैक्स ईय’ का कॉन्सेप्ट लागू किया गया है। यानी 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि को सीधे टैक्स वर्ष 2026-27 कहा जाएगा। यह फैसला न सिर्फ टैक्सपेयर्स के लिए राहत का सबब बनेगा, बल्कि उस भ्रम को भी खत्म करेगा, जो वर्षों से आम अवाम को परेशान करता रहा।

हुकूमत ने एक और अहम एलान करते हुए ITR-3 और ITR-4 भरने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया है। यह कदम खास तौर पर छोटे कारोबारियों और प्रोफेशनल्स के लिए राहत का पैग़ाम लेकर आया है अब उन्हें बिना किसी दबाव और जल्दबाजी के अपने रिटर्न दाखिल करने का मौका मिलेगा। इसे सियासी नजरिए से देखें तो यह फैसला ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मजबूत करने की कोशिश भी माना जा रहा है।

अब सवाल यह उठता हैक्या यह बदलाव सच में अवाम के लिए राहत लेकर आएगा, या फिर यह एक सोची-समझी सियासी बिसात है, जहां आर्थिक फैसलों के जरिए भरोसा जीतने की कोशिश हो रही है?

बहरहाल, इतना तय है कि टैक्स ईयर का यह नया दौर सिर्फ कानून का बदलाव नहीं, बल्कि मुल्क की माली सोच में एक नई दिशा का इशारा है जहां सादगी, पारदर्शिता और सियासत तीनों का संगम नजर आता है।