बेंगलुरु में नवादा के युवक की संदिग्ध मौत: पत्नी का आरोप- 'पैसे मांगे तो होटल मालिक ने पीट-पीटकर मार डाला'

नवादा के टिंकू शर्मा की बेंगलुरु में संदिग्ध मौत। पत्नी का आरोप- बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक ने की जमकर पिटाई। तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।

बेंगलुरु में नवादा के युवक की संदिग्ध मौत: पत्नी का आरोप- 'प

Nawada - बिहार के नवादा जिले के एक युवक की बेंगलुरु में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रोह थाना क्षेत्र के कोसी बलियारी गांव निवासी टिंकू शर्मा के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से घर से बाहर रहकर मजदूरी कर रहे थे । इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और मृतक की पत्नी ने होटल मालिक पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है 

1 मार्च को हुई थी आखिरी बात

मृतक की पत्नी सिंधु देवी ने बताया कि उनकी अपने पति से आखिरी बार 1 मार्च को फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान टिंकू ने फोन पर रोते हुए आपबीती सुनाई थी कि जब उन्होंने होटल मालिक से अपने काम के पैसे मांगे, तो उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट के कारण उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी और उसके कुछ समय बाद ही परिजनों को उनकी मौत की खबर मिली [।

10 साल से बाहर रहकर कर रहे थे मजदूरी

परिजनों के अनुसार, टिंकू शर्मा पिछले 10 वर्षों से रोजी-रोटी की तलाश में बाहर रह रहे थे। पिछले छह महीनों से वह बेंगलुरु के एक नए होटल में काम कर रहे थे । मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है । अब परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती इन बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य की है ।

जिला प्रशासन से न्याय की गुहार

पीड़ित पत्नी सिंधु देवी ने जिला प्रशासन और सरकार से न्याय की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि बेंगलुरु पुलिस से संपर्क कर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। हालांकि, मौत के असली कारणों का खुलासा पुलिस की गहन जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा ।

Report - aman sinha