RSS News: '4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक संघ को सौंपें' संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, देशभर में मचा बवाल !

RSS News: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ऐसा बयान दिया है जिससे चर्चा तेज हो गई है। संघ प्रमुख ने हिंदुओं से अपील की है कि वो 4 बच्चे पैदा करें और एक बच्चे को संघ को दे दें।

मोहन भागवत
मोहन भागवत का बड़ा बयान - फोटो : social media

RSS News:  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी वर्ष के मौके पर संगठन विस्तार और भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने के संकल्प के साथ देशभर में अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में नागपुर में आयोजित ‘भारतदुर्गा शक्तिस्थल’ और ‘धर्म सभा’ कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

पैदा करें 4 बच्चे 

कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे चार बच्चे पैदा करने का संकल्प लें और उनमें से एक को संघ के लिए समर्पित करें। उनके इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने स्वयंसेवकों के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के समय संघ के कार्यकर्ता सबसे पहले राहत और बचाव कार्यों में पहुंचते हैं।

भारत ‘विश्वगुरु’ बनने की राह पर

संघ प्रमुख ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भारत की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि भले ही अभी कुछ लोगों को संदेह हो, लेकिन भारत के ‘विश्वगुरु’ बनने का लक्ष्य निश्चित है। भागवत ने राम मंदिर अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय इसके निर्माण को लेकर भी संशय था, लेकिन अंततः सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद मंदिर का निर्माण संभव हुआ।

संगठन विस्तार का दावा

इससे पहले हरियाणा के समालखा में आयोजित ‘अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा’ में संघ के संयुक्त महासचिव सी. आर. मुकुंद ने संगठन के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष के अभियान के तहत डोर-टू-डोर संपर्क कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें केरल में 55 हजार से अधिक मुस्लिम और 54 हजार से अधिक ईसाई परिवारों तक पहुंच बनाई गई। संघ के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि समाज में ‘सज्जन शक्ति’ यानी सकारात्मक और रचनात्मक ताकतों को मजबूत करना है।