Bihar Politics: सीएम नीतीश के इस्तीफे के बाद फूट-फूटकर रोने लगे मंत्री अशोक चौधरी, समर्थकों के सामने छलका दर्द, वीडियो वायरल
Bihar Politics: सीएम नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी सीएम नीतीश के इस्तीफे के बाद फूट-फूटकर रोते नजर आएं। मंत्री अशोक चौधरी का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम नीतीश के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में भावुक माहौल देखने को मिल रहा है। इसी बीच मंत्री अशोक चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंत्री अशोक चौधरी फूट-फूटकर रो रहे हैं। समर्थकों के समक्ष बैठे अशोक चौधरी सुबक सुबक कर रो रहे हैं। अशोक चौधरी के इस वीडियो से साफ समझा जा सकता है कि सीएम नीतीश का जाना उनके लिए कितना दुखद है।

फूट-फूटकर रोए अशोक चौधरी
इसके पहले विधान परिषद में भी मंत्री अशोक चौधरी ने सीएम नीतीश को लेकर भावुक बयान दिया था। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बिहार के लिए काम किया और हर वर्ग के लोगों के साथ उनका विशेष जुड़ाव रहा। उन्होंने कहा कि, एक छोटे कर्मचारी से लेकर मंत्री तक, हर किसी के प्रति उनका व्यवहार अलग और सकारात्मक रहा।

निस्वार्थ भाव से किया सेवा
उन्होंने कहा कि, सीएम नीतीश निस्वार्थ भाव से सिर्फ राज्य और जनता के लिए काम करने वाले नेता हैं। ऐसा नेता न पहले मिला है और न आगे मिलेगा। अशोक चौधरी ने आगे कहा कि उनके जाने के बाद सदन की कार्यवाही में उनकी कमी साफ महसूस होगी। उनका डांटना, समझाना और मंत्रियों का संरक्षण करना, यह सब याद आएगा।

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट