बिहार पुलिस सेवा में बड़ा फेरबदल: दो पुलिस अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। बिहार पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तबादल करते हुए नई जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस संबंध में गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है....

बिहार पुलिस सेवा में बड़ा  फेरबदल: दो पुलिस अधिकारियों का तब
दो पुलिस अधिकारियों का तबादला- फोटो : AI जनरेटेड तस्वीर

Patna : बिहार में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में फेरबदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने बुधवार, 11 नवंबर 2026 को एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए बिहार पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के तबादले और नए पदस्थापन की घोषणा की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिसके तहत दोनों अधिकारियों को उनके नए कार्यक्षेत्र में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।


प्रभाकर तिवारी बने अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण), बिरौल से मुख्यालय में मिली तैनाती

जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2013 बैच के (53वीं से 55वीं) अधिकारी प्रभाकर तिवारी, जो अब तक बिरौल, दरभंगा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, उनका तबादला कर दिया गया है। उन्हें नए पदस्थापन के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) कार्यालय, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।


संजीव शेखर झा को सौंपी गई बिरौल, दरभंगा के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की कमान

वहीं, दूसरी ओर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) कार्यालय, बिहार, पटना में तैनात पुलिस उपाधीक्षक संजीव शेखर झा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें स्थानांतरित करते हुए बिरौल, दरभंगा का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नियुक्त किया गया है। गृह विभाग द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से इन दोनों अधिकारियों के तबादले की यह अधिसूचना राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव रत्नेश कुमार के हस्ताक्षर से जारी की गई है।


संबंधित विभागों को भेजी गई प्रतिलिपि, डीजीपी कार्यालय से गत्यादेश निर्गत करने का अनुरोध

गृह विभाग द्वारा जारी इस अधिसूचना की प्रतियां वित्त विभाग के ई-गजट कोषांग, महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) बिहार, पटना, राज्यपाल के प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित राज्य के तमाम वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को सूचनात्मक एवं आवश्यक कार्रवाई के साथ प्रेषित कर दी गई हैं। साथ ही, पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना से अनुरोध किया गया है कि वे तदनुसार गत्यादेश निर्गत करने की कृपा करें।