Cylinder explosion: एक के बाद एक पटाखों की तरह फूटे सिलेंडर, भीषण अग्निकांड में कई झुल्से, 100 से अधिक धमाके, 30 फीट तक उठी लपटें
Cylinder explosion: भीषण अग्निकांड ने हजारों झुपड़ियों जलकर राख हो गया। इलाके में हड़कंप मच गया। जहां झुग्गी बस्ती में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। गैस सिलेंडरों में लगातार धमाकों के बीच आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे सैकड़ों परि
Cylinder explosion: एक के बाद एक जब सिलेंडर फटने शुरु हुए तो इलाका दहल उठा। भीषण अग्निकांड में हजारों झुग्गी झोपड़ियां जल गए। दरअसल, पूरा मामला लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित विनायकपुरम झुग्गी बस्ती का है। बुधवार शाम यह घटना घटी। इस भीषण अगलगी से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि 100 से अधिक गैस सिलेंडरों में लगातार धमाके हुए, जिससे लपटें 20 से 30 फीट तक उठने लगीं और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
चिंगारी ने लिया भीषण आग का रुप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 4 बजे एक झोपड़ी से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडर और बाइकों के फ्यूल टैंक में विस्फोट होने से आग और विकराल हो गई। करीब 10 किलोमीटर तक धुएं का गुबार देखा गया, जबकि लपटों से आसमान लाल नजर आने लगा।
8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की तीव्रता के चलते इसे नियंत्रित करना बेहद मुश्किल रहा। दमकल कर्मियों को एक तरफ भीषण आग से जूझना पड़ा, तो दूसरी तरफ सिलेंडर विस्फोट का लगातार खतरा बना रहा। करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया जा सका।
बच्चों के फंसे होने की आशंका
आग लगते ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने परिजनों को तलाशते नजर आए। कोई अपने बच्चों को खोज रहा था तो कोई परिवार के अन्य सदस्यों को। कई लोगों ने गैस सिलेंडरों को निकालकर नाले में फेंक दिया ताकि विस्फोट रोका जा सके। रेस्क्यू के दौरान कुछ लोग अपने बच्चों के अंदर फंसे होने की बात कहकर पुलिस से भिड़ गए। हालात बिगड़ने पर पथराव भी हुआ, जिसमें सिविल डिफेंस के एक अधिकारी समेत कई लोग घायल हो गए।
हजारों लोग बेघर
इस भीषण अग्निकांड में करीब 1000 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। बस्ती में रहने वाले मजदूरों और कामगारों का सारा सामान, नकदी और घरेलू सामान नष्ट हो गया। कई परिवारों के शादी के लिए रखा सामान भी आग में जल गया। इसके अलावा करीब 50 पशुओं के भी जलने की खबर है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।