विश्वविद्यालय प्रशासन और शैक्षणिक गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में विधान परिषद की बड़ी पहल, जानिए पूरा डिटेल

Patna : बिहार विधान परिषद ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों के सीनेट यानी अधिसभा में प्रतिनिधित्व को लेकर अपने सदस्यों को नामित किया है। इस संबंध में आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है..

विश्वविद्यालय प्रशासन और शैक्षणिक गतिविधियों में जनप्रतिनिधि

Patna : बिहार के विश्वविद्यालयों के सीनेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में सीनेट यानी अधिसभा में प्रतिनिधित्व को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। बिहार विधान परिषद ने अपने सदस्यों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों में नामित किया है। इस संबंध में आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है।

बिहार विधान परिषद सचिवालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी इस निर्णय में राज्य के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों में परिषद सदस्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसमें पटना स्थित मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय समेत कई संस्थान शामिल हैं।

इसके अलावा मगध विश्वविद्यालय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर और जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में भी सदस्यों को नामित किया गया है। हर विश्वविद्यालय में चार-चार सदस्यों को नामित किया गया है, जिनमें विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि के लोग शामिल हैं।

मौलाना मजहरूल हक विश्वविद्यालय में प्रो. खालिद अनवर, मो. सोहेल, अफाक अहमद खान और आफाक अहमद को नामित किया गया है। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में नवल किशोर यादव, रविन्द्र प्रसाद सिंह, कार्तिक कुमार और रीना देवी को जिम्मेदारी दी गई है।

पटना विश्वविद्यालय में नीरज कुमार, नवल किशोर यादव, रविन्द्र प्रसाद सिंह और प्रो. राजवर्धन आजाद शामिल हैं। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में अवधेश नारायण सिंह, अशोक कुमार, अनिल कुमार और कुमार नीरज को नामित किया गया है।

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में अवधेश नारायण सिंह, अशोक कुमार पाण्डेय, जीवन कुमार और निवेदिता सिंह को प्रतिनिधित्व दिया गया है। वहीं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में प्रो. संजय कुमार सिंह, महेश्वर सिंह, मो. सोहेल और रेखा कुमारी शामिल हैं। जबकि जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा में प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव, भूपेश कुमार, राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू और आफाक अहमद को नामित किया गया है।


बिहार विधान परिषद का यह फैसला विश्वविद्यालय प्रशासन और शैक्षणिक गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।


वंदना की रिपोर्ट