Bihar Politics: सम्राट के सीएम बनते ही नीतीश कुमार ने बुलाई बड़ी बैठक, इस दिन होगा विधायक दल के नेता का चुनाव
Bihar Politics: सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद नीतीश कुमार ने बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। जदयू पार्टी की यह बैठक नीतीश कुमार के नए आवास में होगी।
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही नीतीश कुमार ने बड़ी बैठक बुला ली है। जानकारी अनुसार जदयू ने अपने विधायक दल की बैठक 20 अप्रैल को बुला ली है। यह बैठक पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड आवास पर सुबह 11 बजे आयोजित होगी। इसके पहले 14 अप्रैल को जदयू विधायक दल की बैठक होनी थी तो रद्द कर दी गई थी। वहीं अब एक बार फिर नीतीश कुमार ने जदयू की बैठक बुलाई है।
नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक
मिली जानकारी अनुसार नई सरकार के गठन और बदलते राजनीतिक हालात के बीच इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में जदयू विधायक दल के नेता के चयन पर फैसला लिया जा सकता है। बैठक में नीतीश कुमार समेत पार्टी के सभी विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
नए आवास में होगी बैठक
इसके अलावा मौजूदा राजनीतिक स्थिति और सरकार में पार्टी की भूमिका को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बैठक के बाद जदयू की आगामी रणनीति और सरकार में उसकी स्थिति साफ हो सकती है। बता दें कि सीएम नीतीश आज या कल में एक अणे मार्ग को खाली कर सकते हैं। जिसके बाद इस आवास में सम्राट चौधरी शिफ्ट होंगे। नीतीश कुमार का नया ठिकाना अब 7 सर्कुलर रोड होगा। नीतीश कुमार अब राबड़ी देवी के पड़ोसी बन जाएगा।
पटना से अभिजीत की रिपोर्ट