Weather Forecast: केरल में मानसून की एंट्री, अगले 8 घंटों में 18 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD अपडेट

Weather Forecast: केरल में मानसून की एंट्री के साथ देश के 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी। यूपी, बिहार, राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी।

Weather Forecast
मौसम विभाग का बड़ा अपडेट- फोटो : freepik

Weather Forecast: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। केरल पहुंचने के बाद मानसून अब तेजी से कर्नाटक और तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मानसून महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में भी पहुंच सकता है।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 5 जून को देश के 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सबसे ज्यादा असर दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में देखने को मिल सकता है। इन राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

क केरल और कर्नाटक के कई इलाकों में भारी

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले सात दिनों तक केरल और कर्नाटक के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं तमिलनाडु के कई हिस्सों में भी तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले 5 से 6 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

आईएमडी के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आने वाले दिनों में लू चलने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को भी चेतावनी दी है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई समुद्री इलाकों में खराब मौसम को देखते हुए 9 जून तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

18 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 5 जून को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कुल 18 राज्यों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 6 जून को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक कम रह सकता है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर और बस्ती समेत कई जिलों में 5 जून को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 10 जून और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 से 10 जून तक लू चलने की संभावना जताई गई है।

बिहार का मौसम

बिहार के बांका, जमुई, मुंगेर और भागलपुर जिलों में आंधी और तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान के जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, कोटा, बूंदी, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर और चूरू जिलों में आज आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सोलन और सिरमौर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।