बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से हटाए गए दीपक कुमार

दीपक कुमार बिहार के मुख्य सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने लंबे समय तक तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव के तौर पर काम किया है। अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है

IAS Deepak Kumar
IAS Deepak Kumar - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार के पद में बदलाव किया है। उन्हें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। अब उन्हें बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


दीपक कुमार बिहार के मुख्य सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने लंबे समय तक तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव के तौर पर काम किया है। प्रशासनिक हलकों में उन्हें नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों में गिना जाता रहा है।


सरकार की ओर से किए गए इस बदलाव को मुख्यमंत्री सचिवालय में हुए अहम प्रशासनिक फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है। दीपक कुमार के नए पदभार संभालने के बाद आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों में उनकी प्रशासनिक विशेषज्ञता का इस्तेमाल किया जाएगा।