बिहार के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी : पटना से भोपाल के लिए सीधी विमान सेवा शुरू, हफ्ते में तीन दिन मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार के हवाई यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। अब उन्हें भोपाल जाने दूसरे शहर का रुख करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। पटना एयर पोर्ट से भोपाल के लिए सीधी विमान सेवा की शुरुआत हो गई है....

बिहार के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी : पटना से भोपाल के लि

Patna : राजधानी पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं का विस्तार करते हुए पटना से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए सीधी विमान सेवा की शुरुआत कर दी गई है। इस नई हवाई सेवा के चालू होने से दोनों राज्यों के बीच संपर्क मार्ग और मजबूत होगा।


10 अगस्त से नियमित उड़ान का हुआ शुभारंभ

इस नए रूट पर विमान सेवा का शुभारंभ 10 अगस्त से कर दिया गया है। भोपाल के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से लंबे समय से मांग कर रहे यात्रियों की परेशानी दूर हो गई है। अब मध्य प्रदेश और बिहार के बीच सफर करने वाले लोगों को अन्य कनेक्टिंग उड़ानों या ट्रेन के लंबे सफर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


सप्ताह में दिन संचालित होगी फ्लाइट

यह नई विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन यात्रियों को अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। तय समय सारणी के अनुसार, हर हफ्ते रविवार (Sunday), सोमवार (Monday) और बुधवार (Wednesday) को यह फ्लाइट पटना से भोपाल और भोपाल से पटना के बीच उड़ान भरेगी।


एलायंस एयर द्वारा किया जा रहा है संचालन

इस सीधी हवाई सेवा का संचालन प्रमुख एयरलाइन कंपनी एलायंस एयर (Alliance Air) द्वारा किया जा रहा है। एलायंस एयर द्वारा रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विमान के समय और टिकटों की बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट तथा ट्रैवल पोर्टल्स पर उपलब्ध करा दी गई है।


व्यापारशिक्षा और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पटना-भोपाल विमान सेवा शुरू होने से आम यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों, छात्रों और मरीजों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। सीधी फ्लाइट होने से यात्रा के समय में भारी बचत होगी, जिससे बिहार और मध्य प्रदेश के बीच व्यापारिक गतिविधियों, उच्च शिक्षा के अवसरों और पर्यटन को नई गति मिलेगी।


देवांशु प्रभात की रिपोर्ट