Bihar News : विदेशी फंडिंग में पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित सुनिश्चित करेगा FCRA संशोधन बिल : डॉ. संतोष कुमार सुमन

Bihar News : हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने एफसीआरए (FCRA) संशोधन विधेयक का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि विदेशी अंशदान से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित सर्वोपरि होने चाहिए।

Bihar News : विदेशी फंडिंग में पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित स
FCRA संशोधन बिल का समर्थन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने FCRA संशोधन विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि विदेशी अंशदान से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, जवाबदेही और राष्ट्रीय हित सर्वोच्च होना चाहिए। किसी भी संप्रभु राष्ट्र की यह जिम्मेदारी है कि देश में आने वाली विदेशी फंडिंग का उपयोग कानून, सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों के अनुरूप हो।

डॉ. सुमन ने कहा कि विदेशी सहायता प्राप्त करना अपने आप में गलत नहीं है, लेकिन उसके स्रोत, उपयोग और उससे निर्मित संपत्तियों को लेकर स्पष्ट और जवाबदेह व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। FCRA में प्रस्तावित संशोधन विदेशी योगदान से जुड़े मामलों में निगरानी और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि विदेशी धन के नाम पर देश की नीतियों, सामाजिक स्थिरता या राष्ट्रीय हितों को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जा सकता। पारदर्शिता और कानून के दायरे में काम करने वाले संगठनों को इससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

डॉ. सुमन ने विपक्ष से आग्रह किया कि FCRA संशोधन को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय राष्ट्रहित, पारदर्शिता और राष्ट्रीय सुरक्षा की कसौटी पर देखें। भारत की संप्रभुता और सुरक्षा से समझौता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता।