Bihar News : एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण पर 'हम' में उत्साह, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने सीएम और दोनों डिप्टी सीएम को दी बधाई

Bihar News : बिहार में एनडीए की सरकार बन गयी है. हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने सीएम और दोनों डिप्टी सीएम को बधाई दी है.......पढ़िए आगे

Bihar News : एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण पर 'हम' में उत्साह, रा
हम में उत्साह - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने तथा विजय चौधरी एवं विजेंद्र यादव को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के सक्षम नेतृत्व में तथा दोनों उपमुख्यमंत्रियों के समृद्ध अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के साथ बिहार में सुशासन, समावेशी विकास एवं जनकल्याण के नए मानक स्थापित होंगे।

डॉ. सुमन ने कहा कि इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) परिवार के सभी सम्मानित नेताओं एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को भी हार्दिक बधाई दी जाती है। यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास, संगठन की शक्ति एवं जनता के अटूट विश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार के समस्त सम्मानित राज्यवासियों को भी हार्दिक शुभकामनाएँ और यह विश्वास है कि नई सरकार जनता की अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरी उतरते हुए राज्य को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। संतोष सुमन ने सभी लोगों के सफल, प्रभावी एवं जनोन्मुखी कार्यकाल की कामना की।

वहीँ हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि “बड़े भाई सम्राट चौधरी के नेतृत्व, अनुभव और दूरदर्शिता पर हमें पूर्ण विश्वास है कि बिहार विकास, सुशासन और स्थिरता के नए आयाम स्थापित करेगा। उनके साथ लंबे समय तक कार्य करने का अनुभव रहा है, और हम पार्टी के गठन से लेकर आज तक उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।”

शरण ने आगे कहा कि “हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हम सभी मिलकर जनसेवा और राज्य के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।” इस अवसर पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति भी गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि “उनका कार्यकाल बिहार के विकास का एक स्वर्णिम अध्याय रहा है। उनका मार्गदर्शन हम सभी को आगे भी मिलता रहेगा और हम उनके दिखाए रास्ते पर चलकर बिहार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए संकल्पित हैं।”