Bihar Crime News : पटना के बाढ़ में पानी गिराने के विवाद में वृद्ध को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

Bihar Crime News : बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना के टाडा पर इलाके में पानी गिराने की विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जहाँ वृद्ध को गोली लग गयी......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : पटना के बाढ़ में पानी गिराने के विवाद में
वृद्ध को मारी गोली - फोटो : RAVISHANKAR

PATNA : बिहार के पटना जिला अंतर्गत बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र स्थित टाडा पर इलाके में पानी गिराने के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के रवींद्र यादव नामक वृद्ध पर गोली चला दी। 

इस हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीँ इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का का माहौल हो गया। 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल वृद्ध को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहाँ मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया। 

फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रविशंकर की रिपोर्ट