Bihar News: पटना में दिनदहाड़े बड़ी घटना, SDPO ऑफिस के पास 6 लाख रुपये की छिनतई, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News: पटना से सटे बाढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। बाढ़ में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार हीरो शोरूम के पार्टनर से बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े 6 लाख रुपए की छिनतई की है।

बाढ़
बेखौफ अपराधियों का तांडव - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार पटना से सटे बाढ़ में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार बाढ़ थाना क्षेत्र में एसडीपीओ कार्यालय से महज कुछ दूरी पर दिनदहाड़े छिनतई की बड़ी वारदात सामने आई है। बाइक सवार अपराधियों ने हीरो शोरूम के एक पार्टनर से 6 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

6 लाख रुपए की छिनतई 

जानकारी के अनुसार, हीरो शोरूम के पार्टनर ललन कुमार बैंक से रुपये निकालकर पहले अपने शोरूम पहुंचे थे। इसके बाद वे पैदल ही झोले में 6 लाख रुपये लेकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने झपट्टा मारकर रुपये से भरा झोला छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

बाढ़ से रविशंकर की रिपोर्ट