केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को दिए 10,845 करोड़: कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त जारी करने पर सीएम सम्राट चौधरी ने जताया आभार

दीपावली और छठ महापर्व से पहले बिहार को केंद्र सरकार ने बड़ी वित्तीय सौगात दी है। केन्द्र सरकार ने कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त 10,845 करोड़ जारी कर दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने इसे लेकर पीएम और वित्त मंत्री का आभार जताया है.....

केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को दिए 10,845 कर
सीएम ने पीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार- फोटो : सोशल मीडिया

Patna : दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ के ठीक पहले केंद्र सरकार ने बिहार को एक बड़ा तोहफा दिया है। राज्य की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने और विकास योजनाओं को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने कर हस्तांतरण (Tax Devolution) की अग्रिम किस्त के रूप में 10,845 करोड़ की भारी-भरकम राशि बिहार को उपलब्ध कराई है। त्योहारों के इस सीजन में मिली इस राशि से राज्य के वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने में काफी मदद मिलेगी।


सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार 

इस महत्वपूर्ण केंद्रीय सहयोग के मिलने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति हार्दिक आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम बिहार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


विकास योजनाओं और आधारभूत संरचनाओं को मिलेगी नई गति

त्योहारी सीजन से ठीक पहले जारी की गई इस राशि से राज्य में चल रही तमाम विकास परियोजनाओं को नई मजबूती मिलेगी। इस धनराशि का उपयोग बुनियादी (आधारभूत) सुविधाओं के विस्तार, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सुचारू संचालन तथा राज्य के विकास कार्यों को तय समय पर पूरा करने में किया जाएगा।


'विकसित और समृद्ध बिहार' के संकल्प की ओर एक और कदम

राज्य सरकार का मानना है कि केंद्र और राज्य के सहयोगात्मक प्रयासों से बिहार लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार से मिलने वाली इस प्रकार की आर्थिक मदद 'विकसित और समृद्ध बिहार' के दीर्घकालिक संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण और मील का पत्थर साबित होगी।


अभिजीत की रिपोर्ट