Bihar Weather: बिहार में आज होगी बारिश, इन जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

Bihar Weather: नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही बिहार के मौसम का मिजाज बदलने लगा है। ...

Bihar Weather
बिहार में आज होगी बारिश- फोटो : social Media

Bihar Weather:  नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही बिहार के मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम की ठंडक के बीच अब कुछ जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार, 11 नवंबर को बिहार के भागलपुर और कटिहार जिले में मौसम करवट ले सकता है। इन दोनों जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही बादलों की गरज, बिजली की कड़क और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अन्य जिलों में फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है। राहत की बात यह है कि बिहार के किसी भी जिले में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है। प्रदेश के सभी 38 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। यानी फिलहाल राज्य में बड़े पैमाने पर मौसम खराब होने का कोई संकेत नहीं है। हालांकि, भागलपुर और कटिहार के लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए आम लोगों से सतर्क और चौकन्ना रहने की अपील की है। खासकर बिजली कड़कने और बादलों की तेज गर्जना के दौरान खुले मैदान, खेत और सुनसान स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। यदि बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकती है तो किसी पेड़, बिजली के खंभे या ऊंचे ढांचे के नीचे खड़े न हों।

इसके अलावा, जलभराव वाले रास्तों और बिजली के तारों से भी दूरी बनाए रखें। किसानों, मजदूरों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। मौसम विभाग की चेतावनी को हल्के में लेने के बजाय जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाना ही समझदारी होगी।