Bihar Weather: बिहार का मौसम हुआ कुल-कुल! आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, 14 डिग्री गिरा पारा, व्रजपात से अब तक 7 की मौत

Bihar Weather: बिहार पिछले दो दिनों से मौसम कुल कुल है। पटना के मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला है। पटना में डिग्री तक तापमान में गिरावट हुई है। वहीं व्रजपात से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है।

बारिश
6 जिलों में बारिश का अलर्ट - फोटो : AI Image

Bihar Weather: बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे से आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम के अचानक खराब होने से जनजवीन प्रभावित हो रही है। वहीं किसानों की फसलें भी खराब हो गई है। दो दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। मौसम विभाग रविवार को राज्य के 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

एक हफ्ते तक गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। शनिवार को पटना, बांका, गोपालगंज, मोतिहारी, बगहा, बेतिया, सीतामढ़ी और खगड़िया समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई। राजधानी पटना के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।

आंधी-बिजली से 7 की मौत, कई घायल

तेज आंधी और आकाशीय बिजली ने राज्य में जानलेवा असर दिखाया है। पिछले दो दिनों में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। गया के डुमरिया और वजीरगंज में वज्रपात से दो किसानों की मौत हो गई। जमुई में एक छात्रा की जान गई, वहीं अररिया और किशनगंज में भी हादसों में लोगों की मौत हुई। पटना के मोकामा क्षेत्र में ठनका गिरने से 10 मजदूर झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अररिया में दीवार गिरने से बच्चों के घायल होने और एक की मौत की भी सूचना है।

किसानों की फसलें हुई बर्बाद 

तेज हवा (50–70 किमी/घंटा) और ओलावृष्टि ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कटाई के लिए तैयार गेहूं और मक्का की फसलें बर्बाद हो गई हैं। कई जिलों में 60 फीसदी तक नुकसान का अनुमान है। बारिश के कारण खेतों में जलजमाव हो गया, जिससे गेहूं, सरसों, सब्जियों के साथ-साथ आम और लीची के मंजरों को भी नुकसान पहुंचा है। कोसी-सीमांचल, पूर्वी बिहार, बेगूसराय, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, गया, सारण, सीवान और रोहतास समेत कई जिलों में फसलों को भारी क्षति हुई है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। खासकर किसानों को खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

क्यों बदला मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। इसी वजह से राज्य में आंधी, बारिश और वज्रपात की घटनाएं हो रही हैं। राजधानी पटना में भी अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।