Bihar IAS Transfer:गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को मिली नई जिम्मेदारी,सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार

गृह विभाग के प्रधान सचिव और 1997 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

Principal Secretary Home Department IAS Pankaj Kumar Bihar
IAS अफसर पंकज कुमार को मिला सामान्य प्रशासन विभाग का प्रभार- फोटो : Reporter

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के प्रशासनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज कुमार को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, गृह विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत 1997 बैच के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी  पंकज कुमार को अब अगले आदेश तक 'सामान्य प्रशासन विभाग' के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है   

पंकज कुमार के पास पहले से ही गृह विभाग के प्रधान सचिव के साथ-साथ जांच आयुक्त (सामान्य प्रशासन विभाग) का अतिरिक्त प्रभार मौजूद था। अब सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी भी मिलने से राज्य के प्रशासनिक तंत्र और विभागों के समन्वय में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है

पटना से पुष्कर प्रवीण की रिपोर्ट