Bihar Pension Scheme: खटाखट गिरे सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में 1100-1100 रुपये, चेक करें अपना खाता, करीब 98 लाख लाभार्थियों को मिला DBT का लाभ
Bihar Pension Scheme:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार ने अपने वादे के मुताबिक हर महीने की 10 तारीख को पेंशन की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अगस्त की पेंशन की राशि जारी कर दी है..
Bihar Pension Scheme:बिहार के लाखों सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार ने अपने वादे के मुताबिक हर महीने की 10 तारीख को पेंशन की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अगस्त माह की पेंशन की राशि जारी कर दी है। राज्य के 97.84 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 1423.94 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। ऐसे में पेंशनधारक अपना बैंक खाता चेक कर सकते हैं।
राज्य में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को अब हर महीने 1100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना का लाभ मुख्य रूप से बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को मिलता है। बिहार में सामाजिक सुरक्षा के तहत कुल छह प्रकार की पेंशन योजनाएं संचालित हैं।
पहले 400 रुपये, अब मिल रहे 1100 रुपये
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में महज 400 रुपये प्रतिमाह मिलते थे। सरकार ने पेंशन की राशि में बड़ा इजाफा करते हुए इसे बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दिया है। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को नियमित आर्थिक सहारा उपलब्ध कराना है।
DBT से सीधे खाते में पहुंच रहा पैसा
सरकार की ओर से पेंशन की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों के आधार-सीडेड बैंक खातों में भेजी जा रही है। इससे सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंचती है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त होती है।मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि ट्रांसफर की और सभी पेंशनधारकों को शुभकामनाएं दीं। सरकार के इस कदम से लाखों बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को नियमित आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है।पेंशनधारक अपने बैंक खाते, मोबाइल बैंकिंग या संबंधित बैंक की सेवा के जरिए खाते में 1100 रुपये की राशि आने की पुष्टि कर सकते हैं।