पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री से मिले बिहार के सीएम सम्राट चौधरी, नीतीश के खास ललन ने भी मुलाकात

Samrat Choudhary-lalan singh met Suvendu Adhikari
Samrat Choudhary-lalan singh met Suvendu Adhikari- फोटो : news4nation

Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप शपथ लेने वाले शुवेंदु अधिकारी से शनिवार से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुलाकात की. कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह के बाद दोनों नेताओं की मुलाकात की. वहीं इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी शुवेंदु से मुलाकात कर उन्हें सीएम बनने की बधाई दी. दोनों नेताओं ने अपने सोशल मीडिया पेज पर मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट कर खास संदेश भी दिया. 


सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा, पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में श्री शुवेंदु अधिकारी जी को शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल प्रगति, सुशासन और समग्र विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जी के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुँचेगा।


वहीं ललन सिंह ने बधाई संदेश में लिखा कि पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री शुवेंदु अधिकारी जी से शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके दूरदर्शी नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचेगा तथा राज्य प्रगति व समृद्धि की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।