पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही बिहार के सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, दिया कहा संदेश

CM Samrat Chaudhary
CM Samrat Chaudhary - फोटो : news4nation

West Bengal Election :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलती दिख रही है. वहीं भाजपा की इस जीत पर बिहार में भी जश्न का माहौल है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पार्टी को मिली बड़ी सफलता पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक विशेष संदेश दिया है. सम्राट चौधरी ने लिखा है कि 'जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए बंगाल की जागरूक और राष्ट्रनिष्ठ जनता का हृदय से कोटि-कोटि अभिनंदन। भारत माता की जय!'


दरअसल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म बंगाल में हुआ था. वहीं उनका निधन कश्मीर में हुआ था. जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के दौरान लगातार अपील कर रहे थे. ऐसे में अब भाजपा की सरकार बनने की तस्वीर साफ होने के बाद यह पहला मौका है जब श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बंगाल में नई सरकार बनेगी. 


दरअसल, 2026 के विधानसभा चुनावों के जो रुझान और नतीजे सामने आ रहे हैं, वे स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि बंगाल में ‘‘भगवा’’ का परचम लहराना अब लगभग तय है. दोपहर 2 बजे तक चुनाव आयोग के अपडेट के अनुसार भाजपा को 192 और टीएमसी को 94 सीट पर बढत है. ऐसे में 294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में भाजपा निर्णायक बढत की ओर है. अब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी उन्ही  श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा है कि  'जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है'.