Bihar Politics: राज्यसभा जाने से पहले लालू राज को याद कर भावुक हुए सीएम नीतीश, किए चौंकाने वाले खुलासे
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया में सभा को संबोधित करते हुए लालू राज को याद कर भावुक हो गए उन्होंने भरे मंच से कई खुलासे भी किए उन्होंने बताया कि वो कैसे अपने क्षेत्र के लोगों से मिलते थे।
Bihar Politics: बिहार में 20 सालों से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब राज्यसभा जा रहे हैं। राज्यसभा जाने से पहले सीएम नीतीश समृद्धि यात्रा पर हैं। इसके तहत सीएम नीतीश आज पूर्णिया में हैं। पूर्णिया में नीतीश कुमार ने मंच से जनता को संबोधित किया। इस दौरान वो लालू राज को याद कर भावुक हो गए। सीएम नीतीश ने कहा कि उस वक्त ऐसा दौर था जब सब लोग डरे सहमे रहते थे। उन्होंने कहा कि याद है ना पहले क्या स्थिति थी। हम लोग के आने से पहले लोग शाम में भी घर से नहीं निकलता था। सब को बोल दिया जाता था कि शाम के बाद घर से मत निकलो।
क्षेत्र के लोगों से मिलने ऐसे जाते थे नीतीश
सीएम नीतीश ने पूर्णिया में कहा कि, हम जब केंद्र में रहते थे तो और जब भी अपने इलाके में आते थे तो किसी के घर में अगर मिलने जाते थे तो जाकर उनके घर के पास खुद खटखटा के कहना पड़ता था कि हम आ गए हैं। बताया पड़ता था कि डरो नहीं हम नीतीश कुमार हैं तब वो लोग बाहर आता था। सीएम नीतीश ने कहा कि, पहले जब एनडीए की सरकार बनी 24 नवंबर 2005 को पहली बार सरकार बनी तब से ही कानून का राज्य है और लगातार विकास हो रहा है।
शाम में घर से भी बाहर नहीं निकलते थे लोग
सीएम नीतीश ने कहा कि इसके पहले वाले जो भी थे वो लोग कोई काम नहीं करते थे। लोग शाम में भी घर से बाहर नहीं निकलते थे। लोगों के घर में जा जाकर कहना पड़ता था कि हम आ गए हैं, आपसे मिलने के लिए। सब का सब चीज बंद रहता था। लेकिन आज देखिए आज ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले समाज में विवाद होता था, हिंदू मुस्लिम में लड़ाई होते रहता था। इलाज का हाल बुरा था। सड़कों की स्थिति दयनीय थी। लेकिन हम लोग आए तो विकास का काम किए। राज्य में प्रेम भाईचारा को बढ़ावा।
लालू-राबड़ी राज पर हमला
इस दौरान सीएम नीतीश ने लालू राबड़ी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वो कुछ किया था जी...महिलाओं के लिए तो कुछ भी नहीं किया। अपने 7 साल तक रहा और खुद गया तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। लेकिन महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। महिलाओं को ना कोई आजादी थी ना वो घर से बाहर निकल सकती थी। लेकिन अब देखिए महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है हर क्षेत्र में वो आगे बढ़ रही है।