Bihar News: पटना पुलिस पर पथराव की खबर के बीच बाढ़ SHO का बड़ा दावा, शराबियों और क्लीनिक संचालक के बीच जानिए क्या हुआ

Bihar News: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में निजी क्लीनिक पर पथराव की खबरों के बीच पुलिस ने पूरे मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि यह घटना पुलिस पर हमले की नहीं, बल्कि क्लीनिक संचालक और कुछ शराबियों के बीच विवाद

क्लीनिक में तोड़ फोड़
पटना पुलिस पर पथराव - फोटो : social media

Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बाढ़ में निजी क्लीनिक पर शराबियों ने पथराव किया है। इस दौरान खबर सामने आ रही थी कि पुलिस टीम पर भी पथराव हुई है। लेकिन बाढ़ थाना प्रभारी ने इस खबर को नकार दिया है। दरअसल, मामला बाढ़ थाना क्षेत्र के पंचशील नगर का है। जानकारी अनुसार एक निजी क्लीनिक पर शराबियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद मौके पर डायल 112 टीम पर पहुंची। 

शराबियों ने निजी क्लीनिक पर किया पथराव 

जानकारी के मुताबिक, कुछ बदमाशों ने पहले एक निजी अस्पताल के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। इसी मामले में कार्रवाई करने पुलिस मौके पर पहुंची थी। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिमन्यु आदर्श ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जबकि अस्पताल कर्मी रवि कुमार ने कहा कि बदमाशों ने बिना किसी उकसावे के हमला किया। जिससे कर्मचारियों में दहशत है। बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस की गाड़ी अस्पताल के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बदमाशों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। गनीमत रही कि सभी पुलिसकर्मी वाहन के अंदर थे, जिससे कोई घायल नहीं हुआ।

डायल 112 पर हमला 

इस मामले में थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह के अनुसार, डायल 112 पर अस्पताल की ओर से कॉल किया गया था, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला क्लीनिक संचालक और कुछ शराबियों के बीच आपसी विवाद का पाया गया है। पथराव की घटना जरूर हुई, लेकिन पुलिस टीम या वाहन पर किसी तरह के हमले की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस टीम पर हमला पर SHO का बयान

इससे पहले सामने आई जानकारी में दावा किया गया था कि पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंके गए और आरोपियों ने हमला किया, लेकिन थाना प्रभारी ने इन दावों को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि विवाद स्थानीय स्तर पर हुआ और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले में आवेदन प्राप्त कर लिया गया है और जांच जारी है। आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाढ़ से रविशंकर की रिपोर्ट