Anant Singh News: पटना से मोकामा रवाना हुए अनंत सिंह, दिया बड़ा बयान, अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, 15 दिन बाद करेंगे ये काम
Anant Singh News: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह बेल मिलने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं। आज मोकामा में उनका भव्य रोड शो प्रस्तावित है, जहां वे बड़हिया जाकर माता का आशीर्वाद भी लेंगे।
Anant Singh News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज अपने सरकारी आवास से विधानसभा क्षेत्र मोकामा के लिए रवाना हो गए। उनकी रिहाई के बाद यह पहला दौरा है, जिसे लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अनंत सिंह सुबह सुबह मोकामा के लिए रवाना हुए तो इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया। अनंत सिंह ने एक बार फिर चुनाव नहीं लड़ने की बात को दुहराया।
अनंत सिंह बड़हिया रवाना
बता दें कि, अनंत सिंह के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे बड़हिया जाकर माता का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। हालांकि अनंत सिंह ने कहा कि फिलहाल वो अपने क्षेत्र में नहीं जा रहे हैं। वो अभी केवल माता रानी से आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, उनके क्षेत्र में किसान सब काम में जुटे होंगे, वो 15 दिनों के बाद अपने क्षेत्र में जाएंगे।
15 दिन बाद क्षेत्र में जाएंगे अनंत
इस दौरान अनंत सिंह ने कहा कि, वो अभी क्षेत्र में नहीं जा रहे हैं। वो बड़हिया जा रहे हैं आशीर्वाद लेने। उन्होंने कहा कि अभी जन के कटनी लागल है, सब किसान खेत में है, लेबर भी खेत में हैं। क्षेत्र में वो 15 दिनों के बाद जाएंगे और मुलाकात करेंगे। बता दें कि अनंत सिंह को दुलारचंद हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। 20 मार्च को उन्होंने जमानत मिली हालांकि कोर्ट बंद रहने के कारण वो सोमवार को जेल से निकले। वहीं अब मोकामा जा रहे हैं।
अब नहीं लड़ेंगे चुनाव
वहीं दोबारा चुनाव लड़ने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि, वो अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके सवाल किया गया कि आपका बेटा चुनाव लड़ेगा तो उन्होंने कहा कि वो अभी जनता में घुलेगा, जनता का काम करेगा तो चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनके जाने से लोगों में उत्साह होगा।
पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट