Samrat Choudhary Devghar visit: शपथ के बाद मंदिर-मंदिर दर्शन, आज देवघर जाएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा धाम में करेंगे विशेष पूजा-अर्चना

Samrat Choudhary Devghar visit: सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक बार फिर धार्मिक दौरे पर निकल रहे हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री आज दोपहर 3:00 बजे पटना से देवघर के लिए रवाना होंगे, ...

After Oath Temple Tour CM Samrat Choudhary to Visit Deoghar
सम्राट चौधरी का धार्मिक दौरा जारी- फोटो : reporter

Samrat Choudhary Devghar visit: बिहार की सियासत में इन दिनों पूजा पाठ संगम देखने को मिल रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक बार फिर धार्मिक दौरे पर निकल रहे हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री आज दोपहर 3:00 बजे पटना से देवघर के लिए रवाना होंगे, जहां वे बाबा भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। इस सियासी सफर को महज धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि जनता के बीच भरोसे और आस्था का पैगाम देने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सपरिवार बाबा हरिहर नाथ मंदिर पहुंचकर पूरे रस्मो-रिवाज के साथ पूजा की। करीब 20 मिनट तक वे गर्भगृह में मौजूद रहे और प्रदेश की अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। उनके आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में रहा चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम, गार्ड ऑफ ऑनर और भारी पुलिस बल की तैनाती ने पूरे माहौल को हाई-प्रोफाइल बना दिया।

मुख्यमंत्री बनने के बाद से सम्राट चौधरी का यह धार्मिक सिलसिला लगातार जारी है, जो सियासी गलियारों में कई मायनों में चर्चा का सबब बना हुआ है। 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में पूजा कर अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत की थी। इसके अगले ही दिन 16 अप्रैल को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर मत्था टेकते हुए उन्होंने सभी धर्मों के प्रति अपनी आस्था और सम्मान का इजहार किया।

 सम्राट चौधरी की देवघर आस्था यात्रा सियासत के मैदान में एक नया नैरेटिव गढ़ रही है, जहां इबादत और इख्तियार साथ-साथ चलते नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट- रंजीत कुमार