नवादा में महिलाओं ने छेड़ी सशक्तिकरण की नई मुहिम, स्वर्ण महिला मंच के तहत कल विशेष सम्मेलन होगा आयोजन

नवादा में महिलाओं ने छेड़ी सशक्तिकरण की नई मुहिम, स्वर्ण महि

Nawada : स्वर्ण महिला मंच के तहत रविवार को नवादा जिले में एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम से पहले जिले की सक्रिय महिलाओं ने पिछले एक सप्ताह से लगातार विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित कीं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य स्वर्ण समाज में एकता को मजबूत करना और महिलाओं को समाज में बेहतर भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। बैठकों में महिलाओं ने सामाजिक जागरूकता, सशक्तिकरण और एकजुटता पर विस्तार से चर्चा की। 


आज शनिवार को पत्रकारों को दी गई जानकारी में बताया गया कि सभी बैठकें सफलतापूर्वक समाप्त हो चुकी हैं। कल रविवार का बड़ा कार्यक्रम स्वर्ण महिला मंच की एकता को नई दिशा देने वाला साबित होगा।


डॉक्टरों के साथ हुई अहम बैठकें, स्वर्ण महिलाओं ने ली सलाह

पिछले एक हफ्ते के दौरान गोरी रानी, बंटी सिंह, खुशबू कुमारी और वर्षा रानी ने अलग-अलग समय पर कई स्थानों पर बैठकें आयोजित कीं। इन बैठकों में नवादा की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक पूर्व सिविल सर्जन डॉ. सावित्री शर्मा, डॉ. सुधा शर्मा, डॉ. मधु सिन्हा और पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विमल प्रसाद सिंह के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठकों में महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और समाज में उनकी सक्रिय भूमिका पर गहन मंथन किया गया। डॉक्टरों ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया और स्वर्ण समाज की एकता को और मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए। इन चर्चाओं ने महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार किया है।


रविवार को होगा बड़ा सम्मेलन, महिलाओं की आवाज बनेगी समाज परिवर्तन का माध्यम

रविवार को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में स्वर्ण महिला मंच की सैकड़ों महिलाएं शामिल होंगी। इस सम्मेलन में स्वर्ण एकता को मजबूत बनाने, महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनकी सकारात्मक भूमिका पर फोकस रहेगा। 


गोरी रानी, बंटी सिंह, खुशबू कुमारी और वर्षा रानी जैसे सक्रिय कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह मुहिम न केवल स्वर्ण समाज को जोड़ेगी बल्कि पूरे जिले की महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करेगी। यह कार्यक्रम महिलाओं की एकजुटता और उनके सामाजिक योगदान को रेखांकित करेगा। 


नवादा जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


नवादा से अमन सिन्हा