Bihar News: एंबुलेंस चालक को पैसे मांगना पड़ा महंगा, मरीज के परिजनों ने जमकर की मारपीट, सदर अस्पताल में भारी बवाल

Bihar News: बिहार के नवादा सदर अस्पताल में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक मरीज के परिजनों ने पैसे मांगने के आरोप में सरकारी एंबुलेंस चालक और बीच-बचाव करने पहुंची आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर दी।

सदर अस्पताल
सदर अस्पताल में भारी बवाल - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के नवादा सदर अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया जब एक मरीज के परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस चालक और आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि न्यूज4नेशन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस चालक पर आरोप है कि उसने मरीज के परिजन से फोन पर एंबुलेंस सेवा के बदले 5000 रुपये की मांग की थी।

सदर अस्पताल में भारी बवाल 

परिजनों का कहना है कि पैसे देने की बात के बाद चालक मौके से चला गया और फोन उठाना बंद कर दिया, जिससे वे आक्रोशित हो गए। बताया जा रहा है कि बाद में चालक को अस्पताल बुलाया गया। इस दौरान जब उसने पैसे लौटाने की बात कही, तो गुस्साए परिजनों, खासकर महिलाओं ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

परिजनों जमकर पीटा 

मारपीट के दौरान जब एक आशा कार्यकर्ता बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार और हाथापाई की गई। इस घटना ने सरकारी एंबुलेंस सेवाओं में कथित रूप से पैसे मांगने के मामले पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि चालक ने पैसे हड़पने की कोशिश की थी, हालांकि पकड़े जाने पर उसने 5000 रुपये वापस कर दिए। 

रजिस्ट्रेशन पर्ची के नाम पर लिया 300 रुपए

साथ ही, रजिस्ट्रेशन पर्ची के नाम पर लिए गए 300 रुपये भी लौटाने की बात कही गई है। घटना की पुष्टि करते हुए अस्पताल प्रबंधक कुमार आदित्य ने बताया कि मारपीट की यह घटना अस्पताल परिसर के अंदर हुई है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट