नवादा सदर अस्पताल में बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में हुआ उपचार, मरीज व डॉक्टर परेशान

Nawada Sadar Hospital
Nawada Sadar Hospital- फोटो : news4nation

Bihar News :  नवादा सदर अस्पताल के इमरजेंसी और सर्जिकल वार्ड में एक घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित है। इस कारण मरीजों और उनके परिजनों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ तक कि अस्पताल के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें डॉक्टर इलाज कर रहा है और मरीज के परिजन मोबाइल जलाए हैं। 


बिजली न होने से वार्डों में उमस बढ़ गई है। मरीज और उनके तीमारदार गर्मी से बेहाल हैं। कई लोग निजी तौर पर पंखे खरीदकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को भी अंदर बैठने में परेशानी हो रही है, जिसके चलते वे बाहर से ही मरीजों को देख रहे हैं।


यह अस्पताल अपनी अव्यवस्थाओं के कारण अक्सर सुर्खियों में रहता है। यहां की व्यवस्था सुधारने के लिए न तो कोई जनप्रतिनिधि ठोस कदम उठाता है और न ही कोई अधिकारी। बिजली कटौती के अलावा, अस्पताल में शौचालयों की खराब स्थिति और साफ-सफाई का अभाव भी मरीजों के लिए बड़ी समस्या है।


सदर अस्पताल के प्रबंधक कुमार अधिक ने बताया कि बिजली कनेक्शन को ठीक किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

अमन की रिपोर्ट