Road Accident In Bihar: मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा परिवार सड़के हादसे का हुआ शिकार, मौत से मचा कोहराम

Road Accident In Bihar: बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां छठी कार्यक्रम से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

सड़क हादसा
सड़क हादसे का शिकार हुआ परिवार - फोटो : reporter

Road Accident In Bihar:  बिहार में भीषण सड़क हादसे के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। ताजा मामला एक बार फिर नवादा का है। जहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई है तो वहीं 3 की हालात गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सभी परिवार  छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। 

एक युवक की मौत 

पूरा मामला कादिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पटवा सराय गांव का है। जहां भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब परिवार के सदस्य एक रिश्तेदार के छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट दूर खेत में जा पलटी। 

पलटने के बाद घिसटी हुई कार 

कार पलटने के बाद काफी दूरी तक घिसटती चली गई, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान अकौना डीहा निवासी 32 वर्षीय सनोज कुमार यादव के रूप में हुई है। घायलों में नॉलेज कुमार, मोनू कुमार और एक छोटा बच्चा शामिल हैं। सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस जांच में जुटी 

घटना की सूचना मिलते ही कादिरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और संभवत: थकान को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट