भगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
Nawada: आज भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर नवादा शहर में परशुराम सेवा समिति एंड वेलफेयर के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर बुधौल से विशेष शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरी, जिसमें हजारों भक्तों ने भाग लिया और भक्ति की अनुपम छटा बिखेरी।
परशुराम सेवा समिति एंड वेलफेयर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शोभा यात्रा रहा। यात्रा में भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा को सजाया गया और भजन-कीर्तन के साथ शहर की प्रमुख सड़कों पर निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर समाज में एकता, अनुशासन और धर्म की रक्षा का संदेश दिया गया।प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति शोभा यात्रा में परशुराम सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश पांडे, संयोजक संतु सिंह, जिला अध्यक्ष बृजेश नंदन पांडे, उपाध्यक्ष चंदन कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष अनंत ओझा, आकांक्षित विनोद मिश्रा, सचिव अशोक पांडेय, महामंत्री सुबोध मिश्रा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनके अलावा मोहन सिंह चंद्रवंशी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और भक्तों का उत्साह बढ़ाया।
आयोजकों ने बताया कि भगवान परशुराम जी का अवतार अधर्म के खिलाफ लड़ाई और ब्राह्मणों की रक्षा के प्रतीक है। इस जयंती के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान भजन, आरती और प्रसाद वितरण भी हुआ। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर मनाने की मांग की। परशुराम जयंती का यह उत्सव नवादा में सांस्कृतिक एवं धार्मिक एकता का बेहतरीन उदाहरण साबित हुआ।
नवादा से अमन सिन्हा