Bihar News : नालंदा पुलिस का बड़ा एक्शन, व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार, पार्सल के नाम पर बिछाते थे जाल

Bihar News : नालन्दा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ पुलिस ने व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा पुलिस का बड़ा एक्शन, व्हाट्सएप हैक कर ठग
साइबर अपराधी गिरफ्तार - फोटो : RAJ

NALANDA : साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नालंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बिहार थाना क्षेत्र के गुफापर स्थित एक दो मंजिला मकान में छापेमारी कर पुलिस ने किराये के कमरे में रह रहे पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

साइबर डीएसपी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी व्हाट्सऐप हैक कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। ये लोग पार्सल के पते को अपडेट करने का झांसा देकर पहले लोगों का व्हाट्सऐप अकाउंट अपने कब्जे में ले लेते थे। इसके बाद उसी व्हाट्सऐप से उनके रिश्तेदारों और परिचितों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग करते थे। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में पलनी निवासी नवल कुमार, अस्थना निवासी कुमार आर्यन, गोटिया निवासी प्रिंस कुमार, अस्थन्ना निवासी राजेश कुमार एवं पलटपुर निवासी मोनू कुमार (वर्तमान पता इमादपुर, थाना बिहार) शामिल हैं। जबकि छापेमारी के दौरान 13 मोबाइल फोन (11 स्मार्टफोन एवं 2 कीपैड) और 9 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था।

कार्रवाई में नालंदा साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, संजय पासवान, सिपाही पुनेश कुमार, विजय कुमार समेत सशस्त्र बल एवं जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल थी।

राज की रिपोर्ट