Bihar wedding dispute: विदाई से पहले खुला राज,तिलक किसी से, शादी किसी और युवक से? मंडप बना महाभारत का मैदान
Bihar wedding dispute: बिहार की सरजमीं पर एक बार फिर इश्क-ओ-रस्म की आड़ में ऐसा खेल खेला गया कि पूरा इलाका ठहाके नहीं, ताने और तकरार की आग में झुलस उठा।...
Bihar wedding dispute: बिहार की सरजमीं पर एक बार फिर इश्क-ओ-रस्म की आड़ में ऐसा खेल खेला गया कि पूरा इलाका ठहाके नहीं, ताने और तकरार की आग में झुलस उठा। मुजफ्फरपुर के सकरा क्षेत्र के बरियारपुर थाना इलाके के एक गांव में हुई इस शादी ने वैवाहिक बंधन को कम और एक क्रिमिनल ड्रामा को ज्यादा यादगार बना दिया।
मामला यूं है कि मनियारी थाना क्षेत्र से शुक्रवार की रात बारात बड़े ही शानो-शौकत और ढोल-नगाड़ों के साथ आई थी। वैवाहिक रस्में, खाने-पीने का दौर, और सजावट देखकर लग रहा था कि सब कुछ रिश्तों की मिठास में डूबा है। मगर सुबह होते-होते यही मंडप संदेह की सियासत बन गया।
ये रही कि विदाई से ठीक पहले एक मामूली-सा 200 रुपये का नोट इस पूरे कहानी के पर्दाफाश की वजह बन गया। एक महिला ने दूल्हे को वह नोट थमाकर पूछा और यहीं से शुरू हुआ असली खेल। दूल्हे ने उसे बड़े इत्मीनान से 2000 रुपये का नोट बताया, लेकिन यहीं हिसाब का फरेब पकड़ा गया। बस फिर क्या था… शक की सुई घूमी और सीधे तिलक-छेका की फाइल खोल दी गई।
दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि असली निकाह-ए-दूल्हा किसी और के नाम पर तय था, लेकिन मंडप पर कोई और सज-धज कर पेश कर दिया गया। यानी मामला सीधा-सीधा दूल्हा बदलकर निकाह का निकला, जिसे सुनकर पंचायत भी हक्का-बक्का रह गई।
जैसे ही यह राज खुला, विदाई का रस्म काफूर हो गया और मंडप में हंगामा मच गया। एक तरफ दुल्हन पक्ष इसे धोखाधड़ी बता रहा था, तो दूसरी तरफ दूल्हा पक्ष सफाई देने में जुटा था। मगर माहौल ऐसा बन चुका था जैसे कोई पुराना हिसाब किताब सामने आ गया हो।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने के नाम पर पूरी कहानी को अपने कब्जे में ले लिया। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है, ताकि इस शादी या साजिश के असली किरदारों का नकाब उतारा जा सके।
इलाके में अब यह मामला चर्चा नहीं, बल्कि गपशप का गोल्डन एपिसोड बन चुका हैजहां लोग इसे रिश्ता कम और रील लाइफ का देसी थ्रिलर ज्यादा बता रहे हैं।