Bihar News : मुजफ्फरपुर में पप्पू सहनी की मौत पर गरमाई सियासत, VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने SSP दफ्तर घेरा, 'फर्जी एनकाउंटर' का लगाया आरोप

Bihar News : मुजफ्फरपुर में पप्पू सहनी की मौत पर गरमाई सियास

MUZAFFARPUR : बीते दिनों साइबर फ्रॉड गिरोह का सरगना और 9 मामले के नामजद अपराधी को गिरफ्तार करने गई बेला थाने में पदस्थापित दारोगा को अपराधी पप्पू सहनी द्वारा गोली मार दी गई थी। जिस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए कुख्यात अपराधी पप्पू सहनी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया था। वही गिरफ्तार अपराधी पप्पू सहनी को जब पूछताछ के बाद बेला थाना की पुलिस अपने साथ लेकर कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की लिये निकल रही थी। तभी अपराधी पप्पू सहनी पुलिस के गाड़ी से हथियार छीनकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस बल के द्वारा अपराधी पर फायरिंग की गई। जिसमें पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अपराधी के दोनों पैर में लगी। जिसके बाद वह घायल हो गया। फिर पुलिस ने उस अपराधी को अपने अभिरक्षा में लेते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। अब उस मामले को लेकर आज VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर पहुंच कार्यालय का घेराव किया। 

SSP ऑफिस पर पुलिस की चाक चौबंद रही व्यवस्था

वही VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी और उनके समर्थकों द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के घेराव की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी। वहीं कई वरीय अधिकारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नियुक्त किया गया था। इसी बीच अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी पहुंचे। वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय जहां कार्यालय के गेट पर ही पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को रोक दिया और फिर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी SSP से मुलाक़ात किया और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। 

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा

वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा की बीते दिनों पुलिस के द्वारा फर्जी इनकाउंटर कर पप्पू सहनी की हत्या कर दी गई थी। जिसके कारण सहनी आक्रोशित है। आज पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के पुलिस कप्तान से मिला हूँ और सभी बातों से उनको अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। 

मामले को लेकर SSP ने कहा

वही मामले को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया की बीते दिनों बेला थाना की पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर साइबर फ्रॉड गिरोह के सरगना पप्पू सहनी को गिरफ्तार करने गई थी। तभी अपराधी पप्पू सहनी द्वारा बेला थाने में कार्यरत दारोगा को गोली मार दी गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा अपराधी पप्पू सहनी को पकड़ पुलिस को सौंप दिया गया। वही पुलिस हिरासत में लिये गये अपराधी पप्पू सहनी को पूछताछ के बाद पुलिस टीम के साथ अन्य जगहों पर छापेमारी के लिए लेकर जाया जा रहा था। इसी बीच पुलिस को चकमा देकर अपराधी पप्पू सहनी भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस टीम ने पप्पू सहनी को चेतावनी देते हुए गोली चलाई जो गोली अपराधी पप्पू सहनी के पैर में लगी। गोली लगने से घायल अपराधी पप्पू सहनी को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अपराधी पप्पू सहनी पर पूर्व से भी तकरीबन 9 आपराधिक मामले दर्ज है। उसी मामले को लेकर आज VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी आय थे। उनके द्वारा मिलकर अपनी बातों को रखा गया है। पुलिस पूरी पारदर्शिता के साथ पूरे मामले की जांच करेगी।

मणिभूषण की रिपोर्ट