Bihar News : नई सरकार के गठन के साथ ही पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बड़े पैमाने पर सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर का हुआ तबादला*

Bihar News : नई सरकार के गठन के साथ ही पुलिस महकमे में बड़ा

Muzaffarpur : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सत्ता संभालते ही पूरे एक्शन में हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर बड़ा निर्देश जारी कर दिया है। अब इसका असर मुजफ्फरपुर में भी देखने को मिला है।


मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के द्वारा एक साथ 7 इंस्पेक्टर और 22 सब इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है। बताया जा रहा है कि यह सभी एक ही थाने में 2 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत थे जिसको देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा यह तबादला किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि मुजफ्फरपुर जिले का क्राइम के मामले में नंबर वन माने जाने वाले अहियापुर थाने को सबसे अधिक अधिकारी मिले हैं और अहियापुर थाने में अलग-अलग थानों से तबादले होकर आए कुल 10 सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति की गई है।


मामले को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के द्वारा बताया गया कि यह एक रूटीन तबादला है और जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है वह एक ही थाने में 2 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत थे।