Bihar Crime : होटल की पर्ची पर 'देह व्यापार! महिलाओं का अश्लील वीडियो बना कर कर्मी करा रहे थे गंदा काम, मैनेजर समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime : होटल की पर्ची पर 'देह व्यापार! महिलाओं का अश्ल

MUZAFFARPUR : बीते दिनों मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र के पटियासा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें दावा किया जा रहा था की एक होटल संचालक के निगरानी में महिलाओं को रख कर देह व्यापार का सिंडिकेट चलाया जा रहा था। लेकिन अब उस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अब जो पुलिस द्वारा खुलासा किया गया है वह चौंकाने वाला है। जिसके बाद अब पुलिस ने होटल के मैनेजर और उसके एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला 14 अप्रैल का है जब मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र का एक वीडियो  सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें दावा किया जा रहा था कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला और होटल संचालक के मिली भगत से एक बंद पड़े पेट्रोल पंप के कमरे में देह व्यापार का बड़ा सिंडीकेट चल रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया। इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के अनुश्रवण और एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया जो टीम पूरे मामले की जांच में जुटी थी।  

जांच के बाद शुरू हुई कार्रवाई

वही मामले को लेकर एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा के जांच में गरहा थाना क्षेत्र के मोहिनी होटल के कुछ लोगों के द्वारा मामला अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देह व्यापार करने का निकला।  जिसके बाद पुलिस वायरल वीडियो में दिख रही महिलाओं तक पहुंची।  महिलाओं के द्वारा जो पुलिस को बताया गया, उसको सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। महिलाओं ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व गरहा थाना क्षेत्र के पटियास मैं स्थित मोहिनी होटल के कुछ लोगों के द्वारा इनका अश्लील वीडियो बना लिया गया।  इस अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर होटल के लोग महिलाओं से ज़वरन देह व्यापार करा रहे थे। 

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

रेस्क्यू हुई महिलाओं के आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू की और घटना के महज कुछ घंटों के अंदर ही गरहा थाना क्षेत्र के पटियासा में स्थित होटल मोहिनी के मैनेजर और एक धंधे में शामिल दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह जांच करने में लगी हुई है की होटल मालिक और पेट्रोल पंप के लोगों की संलिप्तता भी तो इसमें नहीं है। मामले में कार्रवाई करते हुए मोहिनी होटल के मैनेजर और दलाल को जब पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की तो गिरफ्तार दोनों आरोपी ने पुलिस के समक्ष कई सनसनीखेज खुलासे किए। जिसमें बताया गया की पहले दलाल के मार्फत ग्राहक को महिलाओं तक पहुंचाया जाता था और फिर ग्राहक जिस महिला को पसंद करते थे। पर्ची ग्राहक को होटल पर से कटाना पड़ता था और उसी पर्ची को लेकर ग्राहक फिर उस बंद पर पेट्रोल पंप के कमरे में जाते थे और महिला को देते थे। जिसके बाद वह उस महिला के साथ अंदर जाते थे। सबसे बड़ी बात यह है की इस पूरे देह व्यापार के कारोबार का होटल पर रखे गए रजिस्टर में हिसाब रखा जाता था की किस डेट में किस महिला के द्वारा कितनी कमाई की गई।  

होटल के मालिक और पेट्रोल पंप के भूमिका भी संदेह के घेरे में

अब पूरे मामले को लेकर पुलिस होटल संचालक और पेट्रोल पंप की भूमिका की जांच में जुटी हुई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस तरह होटल पर रखे गए रजिस्टर में पूरे देह व्यापार के कारोबार का लेखा-जोखा रहता था। वैसे में आखिर कैसे होटल के मालिक को इस कारोबार का पता नहीं था। जिस पेट्रोल पंप के बंद पड़े मकान में महिला को रख कर देह व्यापार कराया जा रहा था तो इस बात की भनक आखिर पेट्रोल पंप संचालक को कैसे नहीं थी। फिलहाल अब पुलिस के जांच का इंतजार करना पड़ेगा कि आखिर पुलिस जांच में होटल संचालक और पेट्रोल पंप की भूमिका क्या कुछ निकल कर सामने आती है। 

मणिभूषण की रिपोर्ट