सीवान के कुख्यात अयूब खान को STF ने किया गिरफ्तार
विशेष पुलिस टीम ने मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के हाजी कॉलोनी से सिवान के कुख्यात अयूब खान को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि सीवान पुलिस उसे पुराने आर्म्स एक्ट मामले में ले गई है।
बिहार एसटीएफ (STF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सीवान के कुख्यात अपराधी अयूब खान को मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। अयूब खान लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और उसकी गिरफ्तारी को राज्य पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। रविवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम ने घेराबंदी कर मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के हाजी कॉलोनी से सिवान के कुख्यात अयूब खान को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि सिवान पुलिस उसे पुराने आर्म्स एक्ट मामले में ले गई है।
AK-47 और बुलेटप्रूफ जैकेट का जखीरा
जरायम की दुनिया में 'खान ब्रदर्स' के नाम से कुख्यात अयूब और रईस खान के ठिकानों पर पिछले साल हुई छापेमारी में हथियारों का बड़ा जखीरा मिला था। पुलिस ने इनके ठिकाने से AK-47 रायफल, कार्बाइन, दोनाली बंदूक और बुलेटप्रूफ जैकेट जैसे घातक हथियार बरामद किए थे। रईस खान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन अयूब खान पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
अंतरराज्यीय अपराधों में रहा है बड़ा नाम
अयूब खान का आतंक सिर्फ सीवान या बिहार तक सीमित नहीं था, बल्कि वह इंटर-स्टेट क्राइम की बड़ी वारदातों में भी शामिल रहा है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती और अपहरण के कुल 42 मामले दर्ज हैं। बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और ओड़िशा की पुलिस को भी उसकी तलाश थी। इस पर हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती और अपहरण के 17 अलग-अलग थानों में कुल 42 केस दर्ज हैं। बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और ओड़िशा की पुलिस को भी इसकी आपराधिक सरगर्मी रही है। पिछली बार भी लगभग 4 साल पहले बिहार STF पूर्णिया के बयासी थाना के चेकपोस्ट से सीवान जिले के सिसवन थाना के ग्यासपुर गांव निवासी इस कुख्यात को सीवान के टाउन थाना के केस 631/21 में गिरफ्तार किया था।
कड़ी सुरक्षा में पूछताछ जारी
एसटीएफ की टीम पिछले कई दिनों से अयूब खान के लोकेशन को ट्रेस कर रही थी। मुजफ्फरपुर में उसकी मौजूदगी की सटीक जानकारी मिलते ही बिना देरी किए ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान पूरी सावधानी बरती गई। फिलहाल पुलिस और एसटीएफ की टीम उससे पूछताछ कर रही है, जिससे कई अन्य बड़े आपराधिक मामलों और गिरोह के नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।