Muzaffarpur stampede: मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल के शो में बेकाबू हुई भीड़!पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Muzaffarpur stampede: मुजफ्फरपुर के पशु मेले में खेसारी लाल के कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

Muzaffarpur stampede
खेसारी लाल के शो में मचा बवाल- फोटो : news4nation

Muzaffarpur stampede: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पशु मेले के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। औराई के पूर्व बीजेपी विधायक रामसूरत राय द्वारा गरहा थाना क्षेत्र में आयोजित इस मेले में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के समय अचानक भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम जैसे ही खेसारी लाल का कार्यक्रम शुरू होने वाला था, वहां भारी भीड़ जुट गई। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि हालात बिगड़ गए और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद किसी तरह भीड़ को संभाला गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि हाल ही में नालंदा के एक मंदिर में भगदड़ की घटना सामने आई थी, लेकिन इसके बावजूद मुजफ्फरपुर प्रशासन ने उससे कोई सबक नहीं लिया।

थिएटर के स्टेज पर डांसरों के बीच मारपीट का वीडियो

इस मेले में पहले भी विवाद हो चुका है। दो दिन पहले ही थिएटर के स्टेज पर डांसरों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लगातार हो रही घटनाओं ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मुजफ्फरपुर से मनीभूषण शर्मा की रिपोर्ट