Muzaffarpur liquor seizure: मुजफ्फरपुर पुलिस की होली से पूर्व शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई! दो पिकअप-दो बाइक के साथ लाखों का शराब बरामद
Muzaffarpur liquor seizure: होली से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। अहियापुर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब, दो पिकअप, दो बाइक और पांच तस्कर गिरफ्तार।
Muzaffarpur liquor seizure: होली से पूर्व वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर मुजफ्फरपुर पुलिस शराब और शराब कारोबारी के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। दल का नेतृत्व खुद वरीय पुलिस अधिकारी के द्वारा किया जा रहा है। वरीय अधिकारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में अहियापुर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो पिकअप दो बाइक और पांच शराब तस्कर की गिरफ्तारी की गई है।
दरअसल एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा के नेतृत्व में होली से पूर्व शराब और शराब कारोबारी के खिलाफ वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाई जा रही है। इसी क्रम में आज एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा को सूचना प्राप्त हुई थी की अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट के समीप कुछ शराब कारोबारी के की तरफ से बड़ी शराब की डीलिंग होने वाली है।
टाउन 2 विनीता सिन्हा ने कार्रवाई का मोर्चा संभाला
मामले की सूचना मिलते ही खुद एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा ने कार्रवाई का मोर्चा संभाला और फिर अहियापुर थाने की पुलिस को साथ लेकर निकल पड़ी रेड करने। अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट के समीप पुलिस टीम ने घेराबंदी की जहां से एक पिकअप पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया गया। वही मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ के आधार पर एक और पिकअप के साथ एक के बाद एक पांच शराब तस्करों को दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूरे शराब के सिंडिकेट को खत्म करने की दाबिश
पुलिस की टीम के द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। फिलहाल गिरफ्तार पांचों शराब तस्कर से पूछताछ कर पुलिस की टीम पूरे शराब के सिंडिकेट को खत्म करने की दाबिश बना रही है । मामले को लेकर एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि होली से पूर्व वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब और शराब कारोबारी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत एक पिकअप पर लोड शराब की बड़ी खेप के साथ एक और पिकअप दो बाइक और पांच शराब तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है वही छापेमारी के दौरान बरामद शराब का मिलान कराया जा रहा है
muzaffarpur Reporter mani bhushan sharma