Muzaffarpur Dispute: मुजफ्फरपुर के बेरूआडीह में रास्ते को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति
Muzaffarpur Dispute: मुजफ्फरपुर के बेरूआडीह पासवान टोला में रास्ते को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, पंचायत के जरिए समाधान की कोशिश।
Muzaffarpur Dispute: मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरूआडीह पासवान टोला में रास्ते के विवाद को लेकर लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच जमकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि गांव के एक समुदाय के कुछ युवक बेरूआडीह स्थित काली मंदिर को तोड़कर रास्ते की मांग करने लगे। जिसके बाद हिंदू समुदाय के लोग भड़क गए और फिर तनाव बढ़ने लगा इसी बीच मामले की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझा बुझाकर स्थिति को संभाला
इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में आक्रोश देखा गया। मामले को लेकर कृष्णा पासवान द्वारा बरियारपुर थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। उन्होंने कहा कि आगे पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाया जाएगा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे मामले को लेकर पुलिस की नजर बनी हुई है।
muzaffarpur Reporter mani bhushan sharma