Bihar Crime: देहव्यापार करने वाली तीन महिलाओं ने रचा साजिश का जाल, मासूमियत का सौदा कर उजाड़ दी 12 साल की दुनिया, एसएसपी ने हैवानों की बिसात का किया खुलासा
Bihar Crime:जिस उम्र में बच्चियां खिलौनों से खेलती हैं, उस उम्र में एक 12 साल की मासूम को उन्हीं औरतों ने दरिंदों के हवाले कर दिया, जिन्हें वह अपना हमदर्द समझती थी।
Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा इलाके से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने इंसानियत के चेहरे पर कालिख पोत दी है। जिस उम्र में बच्चियां खिलौनों से खेलती हैं, उस उम्र में एक 12 साल की मासूम को उन्हीं औरतों ने दरिंदों के हवाले कर दिया, जिन्हें वह अपना हमदर्द समझती थी। यह मामला सिर्फ एक गुनाह नहीं, बल्कि भरोसे का वह कत्ल है जिसने पूरे सूबे की रूह कपा दी है।
पुलिस की तफ्तीश में जो खुलासा हुआ है, वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से भी ज्यादा डरावना है। हिरासत में ली गई तीन महिलाएं जो पीड़िता की पड़ोस की परिचित थीं इस पूरे घिनौने खेल की मास्टरमाइंड बताई जा रही हैं। इन महिलाओं ने मासूम को बहला-फुसलाकर एक किराए के मकान में बुलाया।
आरोप है कि चंद रुपयों के लालच में इन सफेदपोश महिलाओं ने बच्ची को एक दरिंदे के सामने परोस दिया।एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के मुताबिक, ये महिलाएं लंबे समय से देह व्यापार के धंधे में मुब्तिला थीं।
जब मासूम की चीखों से कमरा दहल उठा और उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो इन संगदिल महिलाओं का दिल नहीं पसीजा। पकड़े जाने के डर से उन्होंने बच्ची को कुछ नशीली दवाएं देकर चुप कराने की कोशिश की। लेकिन जब गुनाह का जहर बच्ची के जिस्म में फैलने लगा और उसकी हालत नाजुक हो गई, तो ये गुनहगार उसे तड़पता छोड़कर फरार हो गईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर एसडीपीओ खुद मोर्चे पर हैं। पुलिस ने उस गुनाहखाने को सील कर दिया है जहां मासूम की अस्मत लूटी गई थी।
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा यह मामला बेहद संवेदनशील है। तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर जेल भेजने की कवायद जारी है। मुख्य आरोपी (दुष्कर्मी) की पहचान हो चुकी है और पुलिस की टीमें उसे पाताल से भी ढूंढ निकालने के लिए छापेमारी कर रही हैं।
आज सबसे बड़ा सवाल उस मानसिकता पर है, जहाँ एक औरत ही दूसरी मासूम बच्ची की दलाल बन गई। मुजफ्फरपुर की यह घटना चीख-चीख कर पूछ रही है कि अगर पड़ोस की चाची-ताई ही आस्तीन का सांप बन जाएं, तो बेटियां सुरक्षित कहाँ हैं? फिलहाल मासूम अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है, और पूरा शहर उन दरिंदों के लिए फांसी की मांग कर रहा है।