भगवान परशुराम जयंती समारोह में बोले विधायक अजीत, तप त्याग व बलिदान के प्रति मूर्ति थे भगवान परशुराम

Muzaffarpur : भगवान परशुराम जयंती समारोह में शामिल विधायक अजीत कुमार ने भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परशुराम जी केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि धर्म, न्याय, तप- त्याग व बलिदान के प्रतीक थे,

भगवान परशुराम जयंती समारोह में बोले विधायक अजीत, तप त्याग व

Muzaffarpur : जिले के कांटी  क्षेत्र के   बैरिया  परशुराम विहार कॉलोनी में आज रविवार को भगवान परशुराम जयंती समारोह बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। 


इस समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में कांटी  विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार उपस्थित रहे। विधायक अजीत कुमार ने भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परशुराम जी केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि धर्म, न्याय, तप- त्याग व बलिदान के प्रतीक थे, उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और नैतिकता को स्थापित किया जा सकता है। श्री कुमार ने भगवान परशुराम जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दिप प्रज्वलित कर किया। 


इस अवसर पर विधायक अजीत कुमार को सम्मान पूर्वक अंगवस्त्र भेंट किया गया व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखन लाल सिंह रमन ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी परंपराओं और संस्कारों को समझें और उन्हें आगे बढ़ाएं। 


कार्यक्रम में विजय पांडेय, हरेराम मिश्रा, विश्वनाथ त्रिपाठी, संजय कुमार गुप्ता उर्फ बब्लू, अधिवक्ता अभिमन्यु मिश्रा, ओकेन्द्रनाथ ठाकुर, घनश्याम पांडेय, महेश पांडेय, चंदन शर्मा, सोनल कुमार, अविनाश कुमार, कामन्ता प्रसाद, ब्रह्मदेव चौधरी, अमित प्रकाश, नीरज प्रकाश, परमानंद चौबे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


समारोह के दौरान भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई और भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। 



अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।