सोशल मीडिया पर प्यार का खौफनाक अंत:बर्थडे पार्टी में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया गंदा काम,थाने में केस दर्ज

बिहार के मुजफ्फरपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है।गर्भपात कराने के बाद आरोपी के शादी से मुकरने पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

muzaffarpur Instagram friendship minor girl rape blackmailin
मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर प्यार का खौफनाक अंत नाबालिक से दुष्कर्म - फोटो : Reporter

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोशल मीडिया के जरिए एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक ने बाद में उसे शादी का झांसा देकर लगातार उसका यौन शोषण किया और अब वह शादी करने से साफ इनकार कर रहा है। मामले को लेकर पीड़िता ने नगर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


मजबूरी का फायदा उठाकर बर्थडे पार्टी में पिलाया नशीला पदार्थ

पीड़िता ने अपने दिए गए आवेदन में बताया कि पारिवारिक तंगहाली और मजबूरियों के कारण वह एक मॉल में काम करती है। इसी दौरान इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई, जो काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पास एक मॉल में काम करता था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे अपनी एक बर्थडे पार्टी में बुलाया, जहाँ कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया गया। बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया और बाद में लोक-लाज का डर दिखाकर व शादी का वादा कर मामले को दबा दिया।


लगातार शारीरिक शोषण और जबरन कराया गर्भपात

पहली बार गलत काम करने के बाद भी आरोपी की करतूतें नहीं रुकीं। वह शादी का झांसा देकर पीड़िता को अक्सर अपने घर बुलाने लगा और कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे धोखे से और जबरन गर्भपात (अबोर्शन) की दवाइयां खिला दीं। गर्भपात कराने के बाद जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दोबारा दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल व प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और अंततः शादी करने से पूरी तरह मुकर गया।


टाउन डीएसपी के निर्देश पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। इस पूरे मामले में टाउन डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता द्वारा एक युवक के विरुद्ध यौन शोषण और शादी का झांसा देने के संबंध में लिखित शिकायत की गई है। पीड़िता के बयान और मामले की गंभीरता को देखते हुए कानून के अनुसार उचित धाराओं में मामला दर्ज करने के लिए प्राथमिकी को महिला थाना रेफर किया जा रहा है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्ट - मणिभूषण