Suvendu Adhikari: पीपल के पत्ते पर खास कलाकृति! कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने दी शुभेंदु अधिरी को शुभकामनाएं

Suvendu Adhikari: मुंगेर के कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने और सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर पीपल के पत्ते पर खास कलाकृति बनाकर दी शुभकामनाएं।

Suvendu Adhikari
भाजपा की बंगाल जीत पर पीपल के पत्ते पर बनी शानदार कलाकृति- फोटो : news4nation

Suvendu Adhikari:  मुंगेर के अंतरराष्ट्रीय सैंड और लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने और सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर अपनी खास कला के जरिए शुभकामनाएं दी हैं।शनिवार सुबह जैसे ही सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आई कि सुवेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है, उसके बाद मधुरेंद्र कुमार ने अपनी कला के माध्यम से उन्हें बधाई देने का फैसला किया। उन्होंने करीब तीन घंटे की मेहनत से पीपल के केवल 3 सेंटीमीटर छोटे से हरे पत्ते पर सुवेंदु अधिकारी की बेहद बारीक और आकर्षक तस्वीर बनाई।

इस कलाकृति पर अंग्रेजी में “Congrats The First CM of West Bengal Suvendu Adhikari” भी लिखा गया है। इतने छोटे पत्ते पर बनाई गई यह कलाकृति लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस तस्वीर को तेजी से शेयर कर रहे हैं और कलाकार की खूब तारीफ कर रहे हैं।

देश और विदेश में मधुरेंद्र कुमार का नाम

मधुरेंद्र कुमार अपनी अनोखी कला के लिए पहले से ही देश और विदेश में पहचान बना चुके हैं। वे समय-समय पर देश की बड़ी घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और जनकल्याण योजनाओं पर कला बनाते रहे हैं। अब तक वे 20 हजार से ज्यादा हरी पत्तियों पर अलग-अलग तरह की कलाकृतियां बना चुके हैं। उनकी इस नई कलाकृति को भी लोग काफी सराह रहे हैं और इसे उनकी बेहतरीन कला का शानदार उदाहरण बता रहे हैं।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट