Bihar News : मोतिहारी में होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 4 नाबालिग लड़कियों का किया रेस्क्यू, संचालक समेत 3 हिरासत में

Bihar News : मोतिहारी शहर के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित विद्याराज होटल में कथित तौर पर चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने 4 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया.....पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुल
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित विद्याराज होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कथित तौर पर चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के सख्त निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। मौके से चार नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, जबकि तीन युवकों और होटल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छतौनी स्थित विद्याराज होटल में लंबे समय से अवैध और अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की गोपनीय सूचना मिल रही थी। सूचना के सत्यापन और निगरानी के बाद सदर एसडीएम अरुण कुमार और सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने होटल में अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया और चार नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया।

पुलिस जांच में होटल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि होटल संचालक बिना किसी वैध पहचान पत्र और बिना एंट्री रजिस्टर में नाम दर्ज किए 1200 से 1500 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से कमरे उपलब्ध कराता था। पुलिस ने होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और कमरों की बुकिंग रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लेकर गहन जांच शुरू कर दी है।

होटल से चार नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किए जाने के बाद पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि नाबालिग लड़कियां इस गिरोह के संपर्क में कैसे आईं और क्या इसके पीछे कोई संगठित मानव तस्करी या देह व्यापार का बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है। सदर एसडीएम अरुण कुमार और सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और पोक्सो व अन्य गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मोतिहारी शहर के अन्य होटलों और लॉज में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ निरंतर सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। इस कार्रवाई से शहर के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

हिमांशु की रिपोर्ट