Bihar Police Encounter : मोतिहारी में सुबह सुबह एनकाउंटर, एक जवान की मौत, दो कुख्यात ढेर, ASHO को अपराधियों ने दी धमकी, कहा-'15 पुलिसवालों की लाश बिछेगी'

Bihar Police Encounter : मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने फोन कर ASHO को धमकी दी-कहा कि कुछ मिनटों में खबर चलेगी कि पुलिस और अपराधियों के मुठभेड़ में 15 पुलिसकर्मियों की मौत। धमकी भरे फोन आने के बाद पुलिस हरकत में आई और अपराधियों को खोजकर उन्हें ढेर

एनकाउंटर
एनकाउंटर में जवान सहित 3 की मौत - फोटो : social media

Bihar Police Encounter : बिहार के मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुबह सुबह एनकाउंटर हुई है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जिसमें एक जवान भी शामिल है। बताया जा रहा है कि अपराधियों और एसटीएफ की मुठभेड़ आधी रात में हुई इस दौरान कुख्यात ने ASHO को फोन पर धमकी दी कि पुलिस वालों की लाशें बिछा देंगे। वहीं एनकाउंटर में धमकी देने वाले दोनों आरोपी मारे गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मौके से एक कारबाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा समेत बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। 

आधी रात को मुठभेड़ 

जानकारी अनुसार सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए, जबकि एक जवान शहीद हो गया। घटना चकिया थाना क्षेत्र के गवेन्द्री पंचायत के सिहोरवा मठ गांव की बताई जा रही है। शहीद जवान की पहचान श्रीराम यादव के रूप में हुई है। वहीं, मारे गए अपराधियों की पहचान कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के रूप में की गई है। दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज थे। घटनास्थल से पुलिस ने एक कारबाइन, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए हैं।

फोन कर धमकाया 

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ से एक दिन पहले यानी 15 मार्च को दोनों अपराधियों ने नेपाल के नंबर से चकिया थाने के ASHO को फोन कर धमकी दी थी। उन्होंने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि जल्द ही बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों की हत्या की खबर सामने आएगी और वे पूरे शहर को अपनी “गुंडई” दिखाएंगे। धमकी के बाद पुलिस ने कॉल ट्रेस कर लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद STF और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रामडीहा गांव में घेराबंदी की। पुलिस टीम के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से करीब डेढ़ घंटे तक गोलीबारी चली। 

गुंडई क्या होती है हम आपको दिखाएंगे

जानकारी अनुसार मारे गए अपराधी कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे ने 15 मार्च को चकिया थाने के  ASHO को फोन कर धमकी दी थी। फोन पर दोनों कुख्यातों ने अपना नाम बताते हुए कहा कि, 'यह क्या चल रहा है सर... न्यूज में देखे है कि पुलिस अपराधी के मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, पता है अगला न्यूज क्या होगा सर? अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दस से पन्द्रह पुलिस कर्मियों की हुई मौत, अपराधी फरार। गुंडई क्या होती है आपको और पूरे शहर को दिखा देंगे!' 

कुछ देर तक चला मुठभेड़ 

जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गए। पुलिस ने तुरंत जिस नंबर से फोन आया तो उसे ट्रेस किया गया। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अपराधियों को घेर लिया। खुद को घिरता देख कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे ने पुलिस पर फायरिं शुरु कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली बरसाई। दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। 

दो कुख्यात ढेर, एक जवान शहीद 

कुछ देर चली मुठभेड़ में दोनों अपराधी मारे गए, जबकि उनके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान STF का जवान श्रीराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी और एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

एसपी ने की पुष्टि

मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि धमकी के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान अपराधियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हिमांशु की रिपोर्ट