Bihar News : कटिहार पुलिस का 'अजब-गजब' कारनामा, जिसकी हत्या के आरोप में देवर को 10 महीने से जेल में किया बंद, उस भाभी को 'जिंदा' किया बरामद
Bihar News : कटिहार में भाभी की हत्या के आरोप में जहाँ पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर 10 महीने से जेल में रखा था. वहीँ पुलिस ने भाभी को बरामद कर लिया है........पढ़िए आगे
KATIHAR : कहते हैं कानून अक्सर यह कहता है दोषी को सजा मिलनी में भले ही समय लग जाएं। लेकिन निर्दोष फंसना नहीं चाहिए। मगर कटिहार पुलिस के कारनामे को सुनकर आप कहेंगे की 'वाह रे कटिहार पुलिस' आपने तो कमाल ही कर दिया। दरअसल कटिहार आजमनगर थाने से जुड़े एक मामले में एक महिला के अपहरण और उसके हत्या के आरोप में उसके देवर को जेल भेज दिया गया है।
पिछले 10 महीने से राजेश अपनी भाभी लक्खी देवी की अपहरण और हत्या के आरोप में जेल में बंद है। राजेश पर आरोप है कि उसने अपनी भाभी की अपहरण कर हत्या कर दिया है। मगर अब राजेश जिस लक्खी देवी यानी अपनी भाभी की हत्या के आरोप में पिछले 10 महीने से जेल में बंद है। वह महिला लक्खी देवी को अब पुलिस ने परिजनों के सहयोग से बरामद कर लिया है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है की आजमनगर थाना क्षेत्र से लक्खी देवी गायब होने के बाद उसके अपहरण हत्या के आरोप लक्खी देवी के परिजनों ने उनके देवरा राजेश यादव पर लगा दिया। परिजनों की माने तो बेवजह पुलिस के जबरदस्त दबाव के कारण बेगुनाह होने के बावजूद राजेश को जबरन बलपूर्वक आरोपी बनाकर पुलिस जेल भेज कर मामला सुलझाने के नाम पर खूब वाह वही लूटी। पर अब पुलिस ने तेलता थाना क्षेत्र के दो गज गांव से गुमशुदा लक्खी देवी को बरामद कर लिया है।
राजेश के परिजनों के माने तो लक्खी देवी के परिजनों ने बेवजह राजेश को फंसाया है और इसी आरोप में पिछले 10 महीने से बेगुनाह होने के बावजूद वह जेल में है। ऐसे में राजेश के परिजन अब इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कटिहार एसपी ने बताया कि जिस भी अधिकारी के चूक के कारण किसी निर्दोष को इतने दिन तक जेल में रहना पड़ा। पूरे मामले पर जांच कर उन पर कठोर कार्रवाई किया जाएगा। वही घटना सामने आने के बाद लोग आजमनगर थाना पुलिस के कार्यशैली पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं।
श्याम की रिपोर्ट