Bihar News : कटिहार में सनकी पति ने सोशल मीडिया पर वायरल की पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें, साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News : कटिहार मे सात फेरों का बंधन तार-तार हो गया। एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी के निजी पालो का का फोटो और वीडियो महज इसलिए वायरल कर दिया क्योंकि उन्हे शक था उनकी पत्नी का अफेयर किसी और के साथ था...पढ़िए आगे

Bihar News : कटिहार में सनकी पति ने सोशल मीडिया पर वायरल की
तार तार हुआ रिश्ता - फोटो : SHYAM

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले से पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी के निजी पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पवित्र सात फेरों के बंधन को तार-तार करने वाले इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कटिहार साइबर थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मूल रूप से मनिहारी के रहने वाले दयानंद के रूप में हुई है।

पत्नी के अफेयर के शक में उठाया खौफनाक कदम

कटिहार के साइबर डीएसपी आसिफ आलम ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी दयानंद को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे अंदेशा था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी शक के आधार पर उसने अपनी पत्नी को बदनाम करने और बदला लेने की नीयत से उनके बेहद निजी और आपत्तिजनक पलों की तस्वीरों व वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस से लगाई थी न्याय की गुहार

इस घिनौने कृत्य के बाद पीड़िता ने कटिहार साइबर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़िता ने अपने आवेदन में पुलिस को बताया कि उसके पति द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल किए जाने के कारण समाज में उसकी प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है और वह अत्यंत गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को धर दबोचा।

मोबाइल से बरामद हुए आपत्तिजनक वीडियो, आरोपी को पछतावा

पुलिस ने जब आरोपी दयानंद को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल की जांच की, तो उसमें उसकी पत्नी के निजी पलों की कई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है। पुलिस कस्टडी में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि केवल शक के आधार पर उसने आवेश में आकर यह कदम उठाया था, हालांकि अब उसे अपनी इस घिनौनी करतूत पर गहरा अफसोस है।

साइबर अपराध पर कटिहार पुलिस सख्त

साइबर डीएसपी आसिफ आलम ने साफ तौर पर कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर कटिहार पुलिस पूरी तरह एक्टिव और मुस्तैद है। सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी की छवि खराब करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

श्याम की रिपोर्ट